Strategic Bitcoin Reserve

Strategic Bitcoin Reserve Kya hai – स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिज़र्व क्या है?

क्या आपने कभी सोचा है कि देश अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए बिटकॉइन को खजाने में और कंपनियां इसे अपनी बैलेंस शीट में क्यों शामिल कर रही हैं?

जहां पहले सोना और विदेशी मुद्रा रिजर्व को आर्थिक आधार माना जाता था, अब बिटकॉइन जैसे डिजिटल एसेट्स को एक Strategic Reserve के रूप में देखा जा रहा है।

आइए समझते हैं कि स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व (Strategic Bitcoin Reserve) क्या होता है और यह क्यों तेजी से महत्वपूर्ण बनता जा रहा है।

Strategic Bitcoin Reserve क्या है?

अगर हम FOREX की बात करें, तो भारत/RBI इसमें सोना, अमेरिकी डॉलर या विभिन्न विदेशी मुद्राओं का भंडारण करता है ताकि इमरजेंसी में उसका उपयोग किया जा सके।

ठीक उसी प्रकार, बिटकॉइन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब देश और संस्थाएं भी बिटकॉइन को सोने या डॉलर की तरह अपने रिज़र्व में रखते हैं, तो वह एक Strategic Bitcoin Reserve (SBR) कहलाता है।

उद्देश्य: देश की आर्थिक सुरक्षा, जियोपॉलिटिकल जोखिम से बचाव, और Forex Reserve को मजबूत करना

इस बिल के तहत, सेंट्रल बैंक को यह अधिकार होगा कि वह कब, कितना और कैसे बिटकॉइन अपने पास रिज़र्व में रखे।

Strategic Bitcoin Reserve क्यों ज़रूरी है ?

बिटकॉइन एक “डिजिटल गोल्ड” की तरह काम कर सकता है और किसी भी जियोपॉलिटिकल तनाव या सैंक्शन के दौरान सुरक्षित रहता है। इसके अलावा:

  • इसकी सप्लाई सीमित है, जो केवल 21 मिलियन तक है।
  • यह महंगाई (Inflation) से Hedging के रूप में काम आता है।
  • यह Decentralized होता है, जिससे यह सैंक्शन या Embargo जैसे खतरों से सुरक्षित रहता है।
  • इसे डिजिटल गोल्ड कहा जाता है और समय के साथ इसकी वैल्यू तेजी से बढ़ रही है।

Strategic Bitcoin Reserve  : कौन-कौन रख रहा है ?

  • El Salvador ने IMF की चेतावनी को इग्नोर करते हुए 2021 में सबसे पहले बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित किया और धीरे-धीरे इसका रिज़र्व बनाना शुरू कर दिया है।
  • अब तो लगान का कचरा (पाकिस्तान) भी IPL खेलने की सोच रहा है। जी हां! पाकिस्तान भी अपना स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिज़र्व बना रहा है । अब तो भारत को भी बिटकॉइन रिज़र्व पर विचार करना चाहिए!
  • ब्राज़ील की सरकार ने  RESBiT (Reserve of Bitcoin Treasury) नाम से एक नया बिल पास किया है। जिसके अनुसार ब्राज़ील अपने विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) का 5% तक हिस्सा बिटकॉइन (BTC) में निवेश कर सकता है।
  • ताइवान की सांसद ने बिटकॉइन को रणनीतिक रिज़र्व के रूप में अपनाने की वकालत की।
  • यूक्रेन ने Strategic Bitcoin Reserve बनाने का प्रस्ताव रखा है।
  • Polkadot और Cardano भी बिटकॉइन स्ट्रैटेजिक रिज़र्व की बात कर रहे हैं।
  • टेक्सास (Texas) ने Strategies Bitcoin Reserve को अब आधिकारिक कानून का दर्जा दे दिया है।
  • India Strategic Bitcoin Reserve

भारत सरकार ने अब तक बिटकॉइन को लेकर कोई स्पष्ट स्ट्रैटेजिक रिजर्व नीति नहीं अपनाई है।

हालांकि बीजेपी के सदस्य प्रदीप भंडारी ने इस दिशा में गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता जताई है।

जून 2025 तक, दुनियाभर की सरकारों के पास कुल मिलाकर 5,27,775 बिटकॉइन हैं, जो बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग 2.51% हिस्सा है।

सबसे ज़्यादा बिटकॉइन अमेरिका के पास है।

इसके बाद चीन और यूनाइटेड किंगडम (U.K.) का स्थान आता है।

CC: Bitcointreasuries


Strategic Bitcoin Reserve को कैसे मैनेज किया जाता है?

बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टो एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए सरकारें और संस्थाएं – कोल्ड वॉलेट , हार्डवेयर वॉलेट या भरोसेमंद कस्टोडियन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं (जैसे कि Coinbase Custody, BitGo, या Anchorage आदि)

Strategic Bitcoin Reserve की क्या हैं चुनौतियाँ?

  • IMF जैसी संस्थाएं बिटकॉइन के कारण बढ़ने वाली ऊर्जा खपत को लेकर पहले ही चिंता जता चुकी हैं, खासकर उन देशों में जैसे पाकिस्तान, जहां बिजली आपूर्ति पहले से ही कमजोर है।
  • कई देशों में अब भी क्रिप्टो को लेकर कानूनी स्पष्टता की कमी बनी हुई है।

निष्कर्ष

गेमस्टॉप बिटकॉइन खरीद रहा है। स्ट्रैटेजी बिटकॉइन खरीद रहा है। कैंटर फिट्ज़गेराल्ड बिटकॉइन खरीद रहा है।

मेटाप्लैनेट बिटकॉइन खरीद रहा है। मअमेरिका, यूएई, एल साल्वाडोर भूटान, और तो और पाकिस्तान भी बिटकॉइन खरीद रहा है।

Strategic Bitcoin Reserve अब कई देशों के लिए भविष्य की अपनी Economic Sovereignty की तैयारियों का संकेत भी है।

दुनिया तेज़ी से बदल रही है और बिटकॉइन इसका केंद्र बनता जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

18 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Devs
Devs
5 days ago

Bitcoin can reach atleast half of the gold market cap.

Devs
Devs
5 days ago

Good comparison and analysis about Bitcoin and Gold.

Usher
Usher
5 days ago

Make Bitcoin great again

Reena
Reena
5 days ago

Very informative 👍

Reena
Reena
5 days ago

Very informative

Robin
Robin
5 days ago

बिल्कुल सटीक जानकारी

Ravi Shanker Dubey
Ravi Shanker Dubey
5 days ago

Bahut hi achi jankari 🙏

Devesh
Devesh
5 days ago

Bahut hi acchi jaankari share ki gayi hai.

Usher
Usher
4 days ago

Well done 👍

18
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x