Jetking: भारत की MicroStrategy |हर दिन Bitcoin खरीदने वाली पहली भारतीय कंपनी

By jay

Published on:

Jetking Bitcoin Reserve

अमेरिका की MicroStrategy का नाम तो आपने सुना ही होगा – वो कंपनी जिसने अपने बैलेंस शीट में सबसे ज्यादा Bitcoin रखा है।
लेकिन अब भारत में भी एक कंपनी है जो उसी रास्ते पर चल पड़ी है – और उसका नाम है Jetking!
Jetking ने वो कदम उठाया है जो भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियां आज भी सोच रही हैं।
आज हम जानेंगे, Jetking ने कैसे Bitcoin को अपनाया, उनकी स्ट्रैटेजी क्या है, और ये भारत की क्रिप्टो हिस्ट्री में इतना बड़ा कदम क्यों है।

JetKing Kya Hai: Jetking क्या है?

Jetking – भारत की एक पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी है, जो IT और डिजिटल स्किल्स एजुकेशन में पायनियर मानी जाती है। दिसंबर 2024 में Jetking ने एक बोल्ड कदम उठाते हुए अपने कॉर्पोरेट ट्रेज़री में Bitcoin जमा करना शुरू किया। यह उनका फॉरवर्ड-थिंकिंग और फ्यूचर इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी को दर्शाता है।

  • Bitcoin को स्टोर ऑफ वैल्यू (Store Of Value) के रूप में अपनाना
  • करेंसी डीवैल्यूएशन से बचाव
  • डिजिटल एसेट्स के लॉन्ग-टर्म पोटेंशियल पर भरोसा

 Bitcoin को अपनाते ही Jetking के शेयर प्राइस और मार्केट कैप में ज़बरदस्त उछाल आया। एक स्मॉल कैप कंपनी रातों-रात भारतीय क्रिप्टो कम्युनिटी की नज़रों में हीरो बन गई। इस फैसले के साथ, Jetking उन चुनिंदा भारतीय कंपनियों में शामिल हो गई है जो Bitcoin को बैलेंस शीट पर होल्ड कर रही हैं।

Source: Google

कहां से खरीद रहा है?

Jetking, भारतीय एक्सचेंज जैसे CoinDCX और CoinSwitch से सीधे Bitcoin खरीद रहा है। खरीदे गए सभी Bitcoin को ये Cold Wallets में सुरक्षित रखते हैं – यानी पूरा कंट्रोल उनके पास रहता है और किसी थर्ड पार्टी पर निर्भर नहीं रहते।

D-BAAP Mode Activated – मतलब Daily Buy At Any Price!
चाहे Bitcoin की कीमत ऊपर जाए या नीचे, Jetking हर रोज़ Bitcoin खरीद रहा है।
इनका Bitcoin Dashboard अब लाइव है, और ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक आज इनके पास 23 BTC की मौजूदा होल्डिंग है।

Jetking का Bitcoin मिशन: आने वाले सालों का प्लान और टारगेट

  • 2025 के अंत तक: 210 BTC
  • 2026 तक: 2,100 BTC
  • 2032 तक: 21,000 BTC

इतने Bitcoin खरीदने के लिए इतना सारा पैसा कहां से आएगा?

Jetking के पास चार तुरुप के पत्ते हैं:

  • नए शेयर जारी करके फंड जुटाना
  •  बिज़नेस प्रॉफिट से सीधे Bitcoin खरीदना
  • Real Estate प्रॉपर्टी बेचकर फंड पाना
  • लोन या बॉन्ड के ज़रिए पूंजी जुटाना

Jetking का एक ही नारा – जैसे भी हो, Bitcoin रिज़र्व बढ़ाना।
भारत में MicroStrategy बनने का इरादा बिलकुल साफ़ है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Jetking का ये कदम सिर्फ एक कंपनी का इन्वेस्टमेंट नहीं है, बल्कि भारत के क्रिप्टो फ्यूचर का रोडमैप है। अगर उनका प्लान सही चलता है, तो 2032 तक Jetking के पास 21,000 Bitcoin होंगे – जिसकी वैल्यू लाखों करोड़ रुपये में हो सकती है। ये कहानी साबित करती है कि जो कंपनियां आगे की सोच रखती हैं, वही कल की लीडर बनती हैं।
क्या आपको लगता है कि Jetking का यह कदम भारत की क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर साबित होगा?
अपनी राय नीचे कमेंट में ज़रूर बताइए और इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए, ताकि और लोग भी जान सकें कि भारत में Bitcoin को लेकर कितनी बड़ी क्रांति शुरू हो चुकी है!

jay

मेरा नाम Jay है और मैं क्रिप्टो की दुनिया से जुड़ा एक कंटेंट क्रिएटर और साथ ही KryptoXpress.com का Founder हूं। https://kryptoxpress.com/jay/

Leave a Comment